ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप से 5 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

PATNA CITY: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी के नदी थाना क्षेत्र

पटना में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप से 5 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA CITY: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी के नदी थाना क्षेत्र का है। जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े 5 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया है। 


पटना सिटी के सबलपुर स्थित एसबीआई के पास स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारी से अपराधियों ने पांच लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। 


हथियारबंद अपराधी अचानक आए और लूट की घटना को अंजाम देकर मौके से भाग खड़े हुए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके के व्यवसायी भी दहशत में है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से पूरी घटना की जानकारी ली। वही पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुट गयी है। 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता