ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना में दिनदहाड़े युवक की चाकू से गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां आपसी विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है. मृतक के परिजनों को जैसे ही मामले की जानकारी मिली तो क

पटना में दिनदहाड़े युवक की चाकू से गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां आपसी विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है. मृतक के परिजनों को जैसे ही मामले की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया. हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. 


घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के पाली गांव की है. बताया जा रहा है कि दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. इसी दौरान एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू से गोद दिया. चाकू लगते ही युवक जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नौबतपुर के रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया. लेकिन इलाज के क्रम में अधिक खून बह जाने के कारण युवक की मौत हो गयी. 


मृतक की पहचान नौबतपुर के पाली निवासी श्रीकांत शर्मा के बेटे प्रदीप कुमार के रूप में हुई है. मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मचा हुआ है. वहीं दो गुटों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है. लोगों ने इसकी सूचना नौबतपुर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस गांव में पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है. 


वहीं, नौबतपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस पाली गांव पहुंची है. उन्होंने बताया कि छानबीन में यह बात सामने आई है कि किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था. इसी दौरान प्रिंस राज ने प्रदीप को चाकू से गोदकर हत्या कर दी. वहीं, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस द्वारा प्रिंस की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता