ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में दिनदहाड़े लूट : बदमाशों ने दिनदहाड़े दवा कारोबारी से लूटे 5 लाख रुपये, मचा हड़कंप

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी लूट को अंजाम दिया है. हथियार के बल पर दवा कारोबारी से 5 लाख की लूट हुई है. इस घटना के बाद से

पटना में दिनदहाड़े लूट : बदमाशों ने दिनदहाड़े दवा कारोबारी से लूटे 5 लाख रुपये, मचा हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी लूट को अंजाम दिया है. हथियार के बल पर दवा कारोबारी से 5 लाख की लूट हुई है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. लोगों में दहशत का माहौल है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. 


घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित गोविंद मित्रा रोड की है. बताया जा रहा है कि कुछ बदमाशों ने दिनदहाड़े दवा कारोबारी से 5 लाख की लूट को अंजाम दिया है. पीड़ित के मुताबिक, कुछ लोगों ने हथियार के बल पर उसे लूट लिया. इससे पहले की वो शोर मचा पता, उसके पहले ही बदमाश भाग निकले. 


स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी पीरबहोर थाना की पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है. 


आपको दें कि गोविंद मित्रा रोड में लूट की यह कोई पहली घटना नहीं है. कुछ महीने पहले ही बाइक पर सवार दो बदमाशों ने दवा व्‍यवसायी के कर्मचारी से करीब 10 लाख की लूट  को अंजाम दिया था. उसके बाद भीड़ के हत्‍थे चढ़े लुटेरे की जमकर पिटाई कर दी गई थी.