ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पटना में दिनदहाड़े एक शख्स की हत्या, अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर ली जान

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां जमीन विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वहीं, दो लोग बुरी तरह जख्मी बताये जा रहे हैं. इस घटन

पटना में दिनदहाड़े एक शख्स की हत्या, अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर ली जान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां जमीन विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वहीं, दो लोग बुरी तरह जख्मी बताये जा रहे हैं.  इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. 


मामला बाढ़ के सालिमपुर थाना के समतपुर गांव का है. मिली जानकारी के अनुसार, दो पक्षों के बीच काफी लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था. आज अचानक बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर ताबड़तोड़ गोली बरसाना शुरू कर दिया. गोलीबारी की इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दो लोग बुरी तरह जख्मी बताये जा रहे हैं. 


स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों जख्मी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल में करते हुए जांच शुरू कर दी है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हत्या की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.