ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में दिनदहाड़े बच्चे की हत्या, आपसी विवाद में एक शख्स ने मारी गोली

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां दो पक्षों के विवाद में 16 साल की बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस घटना से बाद से इलाके में अफरातफरी मच

पटना में दिनदहाड़े बच्चे की हत्या, आपसी विवाद में एक शख्स ने मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां दो पक्षों के विवाद में 16 साल की बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस घटना से बाद से इलाके में अफरातफरी मच गई. गोली की आवाज़ सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.


घटना पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के कर्मलीचक इलाके की है. मिली जानकारी के अनुसार, दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. देखते-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष से एक अपराधिक छवि वाले युवक ने 16 साल के बच्चे को गोली मार दी. गोली लगते ही बच्चा जमीन पर गिर गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. 


आसपास के लोगों ने जब गोली की आवाज़ सुनी तो दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे. वहां उन्होंने हाथ में पिस्टल लिए एक शख्स को देखा. लोगों को देखने के बाद आरोपी युवक ने भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. इसी बीच किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए उसे NMCH में भर्ती कराया. 


इधर इस घटना के बाद से मृतक बच्चे के घर में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की  मांग की है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों और स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता