ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

पटना में हैवानियत की हद पार: ढाई महीने की मासूम की बेरहमी से हत्या, मर्डर के बाद शव को डालडा के डिब्बे में बंद किया

PATNA: राजधानी पटना में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैवानियत की सारी हदों को पार कर पहले तो ढाई महीने की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई और बाद में उसके शव को

पटना में हैवानियत की हद पार: ढाई महीने की मासूम की बेरहमी से हत्या, मर्डर के बाद शव को डालडा के डिब्बे में बंद किया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैवानियत की सारी हदों को पार कर पहले तो ढाई महीने की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई और बाद में उसके शव को घर के किचन में रखे डालडा के डिब्बे में बंद कर दिया गया। इस जघन्य हत्याकांड की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र के काजीपुर रोड नंबर दो की है।


जानकारी के मुताबिक, काजीपुर रोड नंबर दो निवासी भरत कुमार के घर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब उनकी ढाई महीने की बेटी घर से लापता मिली। 26 अप्रैल को जब घर के सदस्यों की नींद खुली तो उन्होंने बच्ची को गायब पाया। काफी देर तक तलाश करने के बाद जब बच्ची का कहीं भी पता नहीं चला तो परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मे पर पहुंची और छानबीन शुरू की।


इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद जब पुलिस को बच्ची की जानकारी नहीं मिली तो घर से ही उसकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान घर के लोग भी बच्ची को घर में तलाशने लगे। इसी दौरान पुलिस टीम घर के किचन में पहुंची तो उसकी नजर एक डालडा के डिब्बे पर पड़ी। 15 किलो के डालडा के डिब्बे को जब पुलिस ने खोला तो वहां मौजूद सभी लोगों के पैरों तले से जमीन खीसक गई। डिब्बे के अंदर मासूम बच्ची की शव पड़ा था।


डालडा के बंद डिब्बे से बच्ची का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हत्यारे ने बच्ची की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके शव को डालडा के डिब्बे में बंद कर दिया था। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। किस कारण से मासूम बच्ची की हत्या की गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।