ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना में डिप्टी कलेक्टर के घर चोरी, लाखों रुपये की संपत्ति ले उड़े चोर

PATNA : चोरों ने पटना में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. जिससे पुलिसवाले भी सकते में हैं. दरअसल डिप्टी कलेक्टर के घर में लाखों रुपये की चोरी हुई है. चोर डिप्टी कलेक्टर के घर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : चोरों ने पटना में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. जिससे पुलिसवाले भी सकते में हैं. दरअसल डिप्टी कलेक्टर के घर में लाखों रुपये की चोरी हुई है. चोर डिप्टी कलेक्टर के घर से सारे कीमती गहनें और अन्य सामान ले उड़े हैं. पुलिस अब चोरों की तलाश में जुटी हुई है.


घटना पटना के फुलवारीशरीफ इलाके की है. जहां नौसा के सर सैयद कॉलोनी में रहने वाले डिप्टी कलेक्टर मो. ज़फ़र इमाम के घर चोरी की एक बड़ी वारदात को चोरों ने अंजाम दिया है. पीड़ित डिप्टी कलेक्टर फिलहाल विक्रमगंज रोहतास के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित हैं. जो अपने भाई की शादी में शामिल होने 1 जून को पूर्णिया गए थे. जब 6 जून को वापस लौटे तो अपने घर के मेन गेट का ताला खोलते ही उनके होश उड़ गए.


शादी से लौटने के बाद उन्होंने देखा कि घर में रखा सामान पूरी तरह से इधर-उधर बिखरा पड़ा था. घर के सभी अलमीरे के ताले टूटे हुए थे. उनके घर को चोरों ने पूरी तरह से खंगाल दिया था. तत्काल उन्होंने इसकी सूचना फुलवारी थाने में दी. उन्होंने बताया कि हमारे घर में किसी तरह का सीसीटीवी कैमरा नहीं है.  लेकिन पास पड़ोस में लगे कैमरे की जांच की जाएगी.


डिप्टी कलेक्टर के मुताबिक चोरी किए गए सामान में 8 सोने का बाला, तीन सोने का चैन , तीन सोने का अंगूठी एक जोड़ा कान में पहनने वाला हीरा का टॉप, दो लेनेवो लैपटॉप, एक कैमरा, एक आईफोन, 2 मोबाइल एवं कई कीमती सामान चोरी हो गए हैं. वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी. जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता