ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में तांडव मचा रहे बदमाश! पटना में दवा कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या, दुकान खोलने के दौरान मारी गोली

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे मनेर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक दवा दुकानदार की गो

बिहार में तांडव मचा रहे बदमाश! पटना में दवा कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या, दुकान खोलने के दौरान मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे मनेर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक दवा दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना मनेर थाना क्षेत्र के सराय बाजार की है।


अपराधियों की गोली के शिकार हुए दवा कारोबारी की पहचान नेउरा थाना क्षेत्र के जमुनीपुर बेला निवासी डॉ. संजीव कुमार के बेटे गोरख कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि गोरख कुमार की मनेर के सराय बाजार में दवा की दुकान है। बुधवार की सुबह गोरख अपनी दुकान खोलने के लिए जैसे ही सराय बाजार पहुंचा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 


गोली लगने के बाद गोरख खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। आनन फानन में घायल दवा कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।