ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना में दारोगा ने खुद को मारी गोली, सिविल कोर्ट में तैनात थे रश्मि रंजन; हालत नाजुक

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सिविल कोर्ट में तैनात दारोगा ने खुद को गोली मार ली है। घायल दारोगा को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहा

पटना में दारोगा ने खुद को मारी गोली, सिविल कोर्ट में तैनात थे रश्मि रंजन; हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सिविल कोर्ट में तैनात दारोगा ने खुद को गोली मार ली है। घायल दारोगा को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।


बताया जा रहा है कि औरंगाबाद के रहने वाले दारोगा रश्मि रंजन हवाई अड्डा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में अकेले ही रहते हैं। बुधवार को उन्होंने सर्विस पिस्टल से खुद को सिर में गोली मार ली। दारोगा की तैनाती पटना सिविल कोर्ट में है। गोली लगने के बाद वे लहुलुहान हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


किस कारण से दारोगा ने आत्मघाती कदम उठाया, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस के बड़े अधिकारी और दारोगा के परिजन अस्पताल पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि दारोगा पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में थे और उसी तनाव में उन्होंने खुद को गोली मार ली। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।