ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

पटना में दारोगा ने खोली थानेदार की पोल, घूस लेकर आरोपी को छोड़ने का लगाया आरोप

PATNA : राजधानी पटना में एक दारोगा ने थानेदार पर रिश्वतखोरी का सनसनीखेज आरोप लगाया है. दारोगा का आरोप है कि थानेदार रिश्वत लेकर आरोपी को छोड़ देते हैं. उसने अपने पास सारे सबूत

पटना में दारोगा ने खोली थानेदार की पोल, घूस लेकर आरोपी को छोड़ने का लगाया आरोप
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में एक दारोगा ने थानेदार पर रिश्वतखोरी का सनसनीखेज आरोप लगाया है. दारोगा का आरोप है कि थानेदार रिश्वत लेकर आरोपी को छोड़ देते हैं. उसने अपने पास सारे सबूत होने का भी दावा किया है. मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. 


दरअसल, पटना पुलिस के एक दारोगा ने एक थानेदार पर गंभीर आरोप लगाये हैं. 90 हजार रुपये घूस लेकर एक शख्स को थाने से छोड़ने का आरोप लगाया गया है. बताया जा रहा है कि इन बातों की जानकारी दारोगा ने 2009 बैच के वाट्सएप ग्रुप में साझा की है. जिसमें पूरे प्रकरण का ब्यौरा तक लिखा गया है.


दारोगा ने थानेदार पर आरोप लगाया है कि चोरी के मोबाइल की खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस ने एक मोबाइल दुकान के कर्मी को उठाया था. जबकि पूछताछ दुकान के मालिक से करनी चाहिए थी. दारोगा ने बताया कि वो कर्मी उसका करीबी था. मामले की जानकारी होते ही वो थाने पहुंचे और पूछताछ के बाद छोड़ देने का अनुरोध किया. लेकिन थानेदार ने सिनियर अधिकारियों के आदेश का हवाला देकर कर्मी छोड़ने से मना कर दिया.


दारोगा ने आरोप लगाया है कि रात में दलाल के माध्यम से थानेदार ने उसे छोड़ने के बदले 90 हजार रुपये आरोपित कर्मी के परिजनों से लिये और पीआर बान्ड भरवाकर उसे छोड़ दिया. दारोगा का आरोप है कि दलाल के कारण पूरा थाना बदनाम हो चुका है. साथ ही यह भी दावा किया है कि ये सारा प्रकरण सीसीटीवी में कैद भी है. जांच के बाद थानेदार की पोल खुल सकती है. इस पूरे मामले के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. हालांकि अबतक इस मामले में किसी बड़े अफसर ने कोई कदम नहीं उठाया है.