ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसले

पटना में दंपति ने उठा लिया बड़ा कदम, दोस्त को लिखा..बेटी को अनाथालय छोड़ देना, पर्स में रखे पैसे से दाह संस्कार कर देना, यह मेरा आखिरी खत है..

PATNA: राजधानी पटना में एक पति-पत्नी ने ऐसा कदम उठाया कि इलाके में सनसनी फैल गयी। बेऊर थाना क्षेत्र के दशरथा गांव स्थित इंद्रपुरी मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक दंपति

पटना में दंपति ने उठा लिया बड़ा कदम, दोस्त को लिखा..बेटी को अनाथालय छोड़ देना, पर्स में रखे पैसे से दाह संस्कार कर देना, यह मेरा आखिरी खत है..
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में एक पति-पत्नी ने ऐसा कदम उठाया कि इलाके में सनसनी फैल गयी। बेऊर थाना क्षेत्र के दशरथा गांव स्थित इंद्रपुरी मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक दंपति ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद दोनों ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। 


दोनों की पहचान पप्पू राय और पूजा कुमारी के रूप में हुई है। प्राइवेट जॉब करने वाले पप्पू इंद्रपुरी में छोटी बेटी और पत्नी के साथ रेंट पर रहते थे। दो बेटियों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। 8 साल की सहानवी साथ में रहती थी जबकि 12 साल की बड़ी बेटी नानी घर में रहती है। इस घटना के बाद दोनों बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। 


घटना की खबर आग की तरह फैल गयी जिसके बाद लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने  दोनों शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेजा। पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तब किचन से एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट को पढ़कर पुलिस भी हैरान रह गयी। जब इस सुसाइड नोट की जानकारी लोगों को हुई तो उनकी आंखें भी नम हो गयी। 


मृतक पप्पू राय ने अपने दोस्त पिंटू के नाम से सुसाइड नोट लिखा। कहा कि.."मेरे दोस्त पिंटू मैं अपना शरीर त्याग रहा हूं। तुमसे मेरा एक आखिरी उम्मीद है कि मेरे दोस्त मेरे नहीं रहने पर मेरी छोटी बेटी को तुम कही अनाथ आश्रम में पहुंचा देना। तुम्हारा सदा उपकार रहेगा। मेरे मरने के बाद मेरे ससुराल वालों को इसकी जानकारी मत देना क्यों कि मेरी पत्नी की आखिरी इच्छा यही थी। हम दोनों का अंतिम संस्कार कर देना। मेरे पर्स में कुछ पैसे हैं उससे तुम हम दोनों के अंतिम संस्कार कर देना और मेरे ऑफिस का पेमेंट तुम इस्तेमाल कर लेना। मेरा एटीएम नम्बर 0912 है। बस तुमसे एक ही प्रार्थना है कि मेरी बेटी सानवी को ठीक से अनाथालय पहुंचा देना। यह मेरा आखिरी खत है। मेरी बेटी को रोने नहीं देना। तुम्हारा दोस्त पप्पू कुमार "


संबंधित खबरें