ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में दहेज के लिए दानव बने ससुराल वाले, महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां दहेज के लोभी ससुराल वालों ने एक विवाहिता की न सिर्फ हत्या कर दी बल्कि उसके शव को भी गायब कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुराल

पटना में दहेज के लिए दानव बने ससुराल वाले, महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां दहेज के लोभी ससुराल वालों ने एक विवाहिता की न सिर्फ हत्या कर दी बल्कि उसके शव को भी गायब कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। शादी के बाद से ही ससुराल वाले नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मौके पर पहुंची पुलिस शव की तलाश में जुट गई है। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के महुआर गांव की है।


मृतका की पहचान महुआर गांव निवासी रोहित साव की पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूनम के पिता ओमप्रकाश साव ने बताया कि करीब तीन साल पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी महुआर गांव निवासी मदन साव के बेटे रोहित साव के साथ बड़े ही धूमधाम से की थी। शादी के बाद से ही पूनम के ससुराल वाले दहेज में पैसे और सामान को लेकर मारपीट किया करते थे। इसको लेकर कुछ दिन पहले गांव में पंचायती भी हुई थी और मोटरसाइकिल पर बात बनी लेकिन इसके कुछ दिन के बाद फिर से ससुराल वालों की मांग बढ़ने लगी और शुक्रवार को अचानक गांव से किसी ने फोन किया कि पूनम की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया गया है। 


घटना की जानकारी मिलते ही पूनम के पिता और अन्य परिजन बेटी के ससुराल पहुंचे लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। मृतका के मायके वालों की शिकायत पर गांव पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और फरार ससुराल वालों की तलाश में जुट गई है वहीं मृतका के शव को भी तलाश किया जा रहा है लेकिन फिलहाल पुलिस को मामले में कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई है। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अनु कुमारी ने बताया कि मृतक महिला के पिता के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता