ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

पटना में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, दो लड़की समेत तीन लोग जख्मी

PATNA : बिहार में इनदिनों अपराध चरम पर है. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है पटना से जहां शराब के नशे में दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की. इस हमले में दो लड़कियां गंभीर रूप स

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में इनदिनों अपराध चरम पर है. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है पटना से जहां शराब के नशे में दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की. इस हमले में दो लड़कियां गंभीर रूप से जख्मी बताई जा रही है. घटना में उनका भाई भी घायल बताया जा रहा है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. 

वारदात पटना जिले के नौबतपुर थाना इलाके की है. जहां डिहरी शेखपुरा गांव में दबंग अपराधियों ने घर में घुसकर मारपीट की. मिली जानकारी के मुताबिक दबंगों ने शराब के नशे में हमला बोला है. इस घटना में दो लड़की और एक युवक गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. घायलों को इलाज के नौबतपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

पीड़ित लड़कियों ने नौबतपुर थाना में घटना की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.