ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में क्राइम अनकंट्रोल, एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या, गुस्साए लोगों ने काटा बवाल

PATNA : राजधानी पटना में एक तरफ कोरोना तो दूसरी तरफ अपराधियों ने कोहराम मचा रखा है. हर दिन हो रही आपराधिक घटनाओं की वजह से क्राइम का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर बढ़ गया है. ताजा मामला है

पटना में क्राइम अनकंट्रोल, एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या, गुस्साए लोगों ने काटा बवाल
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में एक तरफ कोरोना तो दूसरी तरफ अपराधियों ने कोहराम मचा रखा है. हर दिन हो रही आपराधिक घटनाओं की वजह से क्राइम का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर बढ़ गया है. ताजा मामला है कि पटना में कुछ बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है. 


घटना पटना के दानापुर से सटे शाहपुर थाना क्षेत्र के पकौली गांव की बताई जा रही है जहां एक युवक की चाकू से गोदकर हत्‍या कर दी गई. यह घटना पकौली के प्राथमिक विद्यालय में हुई. मरने वाले युवक की पहचान दुखन ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र अखिलेश ठाकुर उर्फ भोला के रूप में हुई है. हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर शिवाला और खगौल मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और घंटों बवाल काटा. 


सड़क पर आगजनी कर हंगामा करते लोग मृतक के परिजनों को उचित मुआवजे के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे. वहां मौजूद मृतक के चचेरे भाई सावन कुमार ने बताया कि मृतक खगौल के गांधी स्कूल रोड पर सैलून चलाता था.  शनिवार रात उसके एक दोस्त ने फोन कर मिलने की बात कही. उस समय वह सैलून बंद कर अपने घर ही जा रहा था. लेकिन दोस्त का फोन आने पर वह उससे मिलने चला गया. बाबूचक गांव के करीब पहुंचने पर एक युवक उसे बाइक पर बैठाकर पकौली स्कूल की तरफ बढ़ गया. थोड़ी देर में मृतक के द्वारा उसके साथ पांच की संख्या में बदमाशों द्वारा मारपीट की बात कही गई. जिसके बाद परिजन तत्काल कुछ लोगों के साथ खोजबीन करते स्कूल के पास पहुंचे, मगर वहां उसका खून से लथपथ शव मिला. 


इधर सड़क जाम की खबर मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है. फिलहाल नेऊरा-खगौल मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार खड़ी हो गई है. लोग मुआवजा और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं. वहीं मृतक की पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

टैग्स