ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में अपराधियों को पुलिस से नहीं लगता है डर, 8 दिन में 12 लोगों को मारी गोली, कहां है 'सुशासन राज'?

PATNA: बिहार में सुशासन राज के दावों की हवा निकल गई है. राजधानी पटना का अगर ये हाल है तो बाकि जिलों की स्थिति का अंदाजा खुद लगाया जा सकता है. पटना में बदमाशों को पुलिस से डर न

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: बिहार में सुशासन राज के दावों की हवा निकल गई है. राजधानी पटना का अगर ये हाल है तो बाकि जिलों की स्थिति का अंदाजा खुद लगाया जा सकता है. पटना में बदमाशों को पुलिस से डर नहीं लगता है. बेखौफ होकर अपराधी क्राइम करते हैं और पुलिस मुंह ताकती रह जाती है. राजधानी पटना में पिछले 8 दिनों में 12 गोली मारने की वारदात हुई है.


राजधानी पटना में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है. क्राइम की बेतहाशा बढ़ती घटनाएं पटना पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े करती है. पटना में पिछले 8 दिनों में 12 लोगों को गोली मारी गई है. राजधानी पटना में क्राइम का बढ़ता ग्राफ सुशासन की पुलिस के दावों की पोल खोलता है. 


15 जनवरी- अकिलपुर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर दी गई.

15 जनवरी- धनरूआ में पार्टी मनाने गये ठेकेदार को बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया.

 21 जनवरी- दीघा में एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

 24 जनवरी- रामकृष्णा नगर में अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.

 25 जनवरी- बाढ़ के बलीपुर में युवक को गोली मारकर घायल कर दिया.

 27 जनवरी- बाढ़ के जमुनीचक में युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई.

 28 जनवरी- जक्कनपुर थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर घायल कर दिया.

29 जनवरी- कंकड़बाग के चांदमारी रोड में दिनदहाड़े टीपीएस कॉलेज के प्रोफेसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

29 जनवरी- NMCH के सामने लूट का विरोध करने पर व्यक्ति को गोली मार दी. 

30 जनवरी- दानापुर के गोला रोड में छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

30 जनवरी- महाराजगंज में मिठाई दुकानदार को सरेआम गोली मार दी. 

30 जनवरी- सालिमपुर थाना के सैदपुर में एक दूल्हे को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया.


टैग्स