ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव! कोर्ट परिसर में छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या, पुलिस कस्टडी में मर्डर पर सवाल?

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पेशी के लिए बेऊर जेल से कोर्ट लाए गए एक कैदी की हत्या कर दी गई। बेऊर जेल में बंद कैदी को पुलिस कस्टडी में पेशी के लिए दानापुर को

पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव! कोर्ट परिसर में छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या, पुलिस कस्टडी में मर्डर पर सवाल?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पेशी के लिए बेऊर जेल से कोर्ट लाए गए एक कैदी की हत्या कर दी गई। बेऊर जेल में बंद कैदी को पुलिस कस्टडी में पेशी के लिए दानापुर कोर्ट लाया गया था। दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में हत्या के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।


कैदी की पहचान बिहटा निवासी अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर छोटे सरकार को पेशी के लिए बेऊर जेल से दानापुर कोर्ट लाया गया था। इसी दौरान कोर्ट परिसर में पहले से मौजूद बदमाशों ने अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज से पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।


इस दौरान पुलिस ने गोली मारने वाले दो बदमाशों को धर दबोचा। गिरफ्तार बदमाशों से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि अपराधियों की गोली के शिकार हुए छोटे सरकार के खिलाफ हत्या, रंगदारी समेत अन्य कई मामले दर्ज थे। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस अभिरक्षा में कैदी की हत्या पर इलाके के लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं।


पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव! कोर्ट परिसर में छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या, पुलिस कस्टडी में मर्डर पर सवाल?


पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव! कोर्ट परिसर में छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या, पुलिस कस्टडी में मर्डर पर सवाल?