ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना में छेड़खानी की शिकायत लेकर थाना पहुंची थी महिला, सिपाही बोला- बॉडीगार्ड बन जाएं क्या...?

PATNA : राजधानी पटना में आये दिन महिलाओं के साथ छेड़खानी के मामले सामने आते रहते हैं. ताजा मामला है कि एक महिला छेड़खानी की शिकायत लेकर गर्दनीबाग स्थित महिला थाने पहुंची. थाने में मह

पटना में छेड़खानी की शिकायत लेकर थाना पहुंची थी महिला, सिपाही बोला- बॉडीगार्ड बन जाएं क्या...?
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में आये दिन महिलाओं के साथ छेड़खानी के मामले सामने आते रहते हैं. ताजा मामला है कि एक महिला छेड़खानी की शिकायत लेकर गर्दनीबाग स्थित महिला थाने पहुंची. थाने में महिला थाना प्रभारी मौजूद नहीं थी इसलिए उसने अपनी परेशानी सिपाही को बताई. महिला ने बताया कि उसे उसके पड़ोस में रहने वाला एक लड़का परेशान करता है. वो उसे घूर-घूरकर देखता है. जब भी घर से कहीं आती-जाती है तो उसपर गंदे-गंदे कमेंट करता है. इतना ही नहीं विरोध करने पर उसने उसके परिवार वालों को जान से मरने की धमकी भी दी है. इतना सुनकर सिपाही ने महिला को जो जवाब दिया वह हैरान कर देने वाला था. 


महिला की परेशानी सुनते ही सिपाही ने कहा- 'तो क्या हम आपके बॉडीगार्ड बन जाएं?' यह जवाब सुनते ही महिला हैरान रह गई. सिपाही के लड़की से व्यवहार की जानकारी मिलते ही महिला थाना आरती जायसवाल ने नाराजगी जाहिर की. आरती ने कहा कि जिस वक्त लड़की थाने पहुंची थी मैं मौजूद नहीं थी. सिपाही का उससे ऐसे बात करना गलत है. आरती जायसवाल ने कहा कि पीड़िता को आज दोबारा थाना बुलाया गया है. 


आरती जायसवाल ने पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया है. वहीं पीड़िता का कहना है कि वह थाने में सुरक्षा की मांग करने के लिए पहुंची थी, लेकिन उसे किसी प्रकार की मदद नहीं मिली बल्कि सिपाही ने ही उसके साथ गलत व्यवहार कर दिया.