ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

पटना में अपराधियों का दुस्साहस: कोचिंग से लौट रही छात्रा को सरेआम उठाने की कोशिश, लंबे समय से नजर रख रहा था आरोपी

PATNA: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. अपराधियों में न तो खाकी का खौफ है और न ही वारदात को अंजाम देने में पीछे हट रहे हैं. ताजा मामला पटना के पत्रकार नगर का है जहां अपराधियो

पटना में अपराधियों का दुस्साहस: कोचिंग से लौट रही छात्रा को सरेआम उठाने की कोशिश, लंबे समय से नजर रख रहा था आरोपी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. अपराधियों में न तो खाकी का खौफ है और न ही वारदात को अंजाम देने में पीछे हट रहे हैं. ताजा मामला पटना के पत्रकार नगर का है जहां अपराधियों ने कोचिंग से लौट रही छात्रा को कार में खींचने का प्रयास किया गया. छात्रा किसी तरह वहां से भाग निकली और आटो पकड़ कर घर चली गई. इसके बाद उसने पुलिस को जानकारी दी. 


यह घटना राजधानी के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र की सचिवालय कालोनी में बैंक आफ बड़ौदा के पास का है. रामकृष्ण नगर थाने की महिला दारोगा नीतू कुमारी ने घर जाकर छात्रा का बयान लिया, जिसके बाद पत्रकार नगर थाने में प्राथमिकी की गई। प्रभारी थानेदार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। कार सवार की पहचान की जा रही है. 


बताया जाता है कि छात्रा मेडिकल की तैयारी कराने वाले एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करती है.वह 10 जून की शाम साढ़े छह बजे कंकड़बाग स्थित कोचिंग संस्थान से पढ़ाई कर घर  लौट रही थी.तभी काले रंग की कार के बाहर खड़े व्यक्ति ने उससे कोचिंग संस्थान का नाम पूछा और बोला कि मैं तुम्हें बहुत दिनों से नोटिस कर रहा हूं. उसने कुछ और पूछना चाहा तो वह आगे बढ़ने लगी. जिसके बाद उसे कार में खींचने की कोशिश की गई. मगर वह भागने में सफल रही. और घर आकर पुलिस को इसकी जानकारी दी.

टैग्स