ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में छात्र की हत्या से हड़कंप, रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे मिला शव, होली के दिन से लापता था युवक

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक छात्र की हत्या कर शव को रेलवे ओवर ब्रिज से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। मृतक छात्र बीते 19 मार्च से अपने घर

पटना में छात्र की हत्या से हड़कंप, रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे मिला शव, होली के दिन से लापता था युवक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक छात्र की हत्या कर शव को रेलवे ओवर ब्रिज से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। मृतक छात्र बीते 19 मार्च से अपने घर से लापता था। परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र स्थित बुंदेल टोली निवासी 19 वर्षीय आर्यन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आर्यन बीते 19 मार्च को अपने घर से निकला था और वापस घर नहीं लौटा।


मंगलवार को उसका शव फतुहां स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से बरामद किया गया। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों की मानें तो बीते 19 मार्च को आर्यन के दोस्त शाहरुख और तूफानी उसे घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद आर्यन घर नहीं लौटा। 


काफी खोजबीन के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। परिजनों के आवेदन पर मालसलामी थाने में आर्यन की गुमशुदगी का मामला पुलिस ने दर्ज किया था। परिजनों ने मृतक छात्र के दोनों दोस्तों पर कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता