ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में चावल कारोबारी से चार लाख की लूट, बैंक जाने के दौरान बदमाशों ने की लूटपाट

PATNA: राजधानी पटना में बेखौफ हो चुके बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला पटनासिटी से सामने आया है, जहां बदमाशों ने चावल कारोबारी से ह

पटना में चावल कारोबारी से चार लाख की लूट, बैंक जाने के दौरान बदमाशों ने की लूटपाट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में बेखौफ हो चुके बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला पटनासिटी से सामने आया है, जहां बदमाशों ने चावल कारोबारी से हथियार के बल पर चार लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। 


बताया जा रहा है कि चावल कारोबारी प्रकाश कुमार शुक्रवार की दोपहर चार लाख रुपए लेकर बैंक में जमा करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान आलमगंज थाना क्षेत्र के जला रोड में पहले से घात लगाए चार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक दिया और चार लाख रुपए लूटकर फरार हो गया।


कारोबारी द्वारा लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने कारोबारी को पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहा है। दिनदहाड़े लूट की इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है।