ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में बालू उठाव को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार लोगों की हत्या की खबर

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना के बिहटा से आ रही है, जहां बालू उठाव को लेकर हुई फायरिंग में चार लोगों के हत्या की खबर है। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद घाट की है। घटनास्थल पर प

पटना में बालू उठाव को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार लोगों की हत्या की खबर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना के बिहटा से आ रही है, जहां बालू उठाव को लेकर हुई फायरिंग में चार लोगों के हत्या की खबर है। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद घाट की है। घटनास्थल पर पहुंची बिहटा थाने की पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ग्रामीणों ने चारों शवों को गायब कर दिया है।


जानकारी क मुताबिक बालू उठाव को लेकर बुधवार की देर रात सिपाही गुट और फौजिया गुट के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग की इस घटना में चार लोगों के मौत की खबर है, हालांकि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। 


बताया जा रहा है कि अमनाबाद में सोन नदी से बालू के अवैध खनन को लेकर बुधवार की रात 11 बजे के करीब दो गुटों के बीच अचानक फायरिंग शुरू हो गई। दोनों तरफ से देर रात तक फायरिंग होती रही। गोलीबारी की इस घटना में चार से पांच लोगों के मौत की खबर है जबकि गोली लगने से कई लोग घायल हुए हैं। घायल लोगों का इलाज पुलिस से छिपाकर आसपास के अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल के खोखा और खून के धब्बे मिले हैं।


पटना में बालू उठाव को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार लोगों की हत्या की खबर