ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना में बकरी चोरी का विरोध करने पर शख्स की गोली मारकर हत्या, चाचा के मर्डर की खबर सुन भतीजे की भी हार्ट अटैक से मौत

PATNA: राजधानी पटना में चाचा की हत्या की खबर सुनकर भतीजे की हार्ट अटैक से जान चली गई। बकरी चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने चाचा को गोली माकर बुरी तरह से घायल कर दिया था। अस्पताल म

पटना में बकरी चोरी का विरोध करने पर शख्स की गोली मारकर हत्या, चाचा के मर्डर की खबर सुन भतीजे की भी हार्ट अटैक से मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में चाचा की हत्या की खबर सुनकर भतीजे की हार्ट अटैक से जान चली गई। बकरी चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने चाचा को गोली माकर बुरी तरह से घायल कर दिया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसकी खबर सुनकर भतीजे की भी जान चली गई। एकसाथ दो लोगों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


मृतकों की पहचान फतुहा के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के एरई मुसहरी गांव निवासी 35 वर्षीय चाचा उपेंद्र मांझी और उनके 22 वर्षीय भतीजे राजीव मांझी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उपेंद्र मांझी के घर में देर रात कुछ चोर दरवाजा तोड़कर घुसे थे। चोरों ने पिस्टल दिखाकर बकरी देने को कहा। जिसके बाद उपेंद्र ने चोर को बकरी दे दी।


इसी बीच घर मे चोर घुसने की जानकारी आसपास के लोगों को लग गई और लोगों ने चोरों को घेर लिया। जिसके बाद चोर ने गोली चला दी जो उपेंद्र मांझी को जा लगी। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


चाचा की मौत की खबर सुनकर भतीजे राजीव मांझी को इतना सदमा लगा कि हार्ट अटैक से उसकी जान चली गई। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।