ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

पटना में अनियंत्रित कार ने कई बाइक को रौंदा, मौके पर मची अफरा-तफरी; जान बचाकर भागे लोग

PATNA: बिहार में रफ्तार का कहर लगातार जारी है। गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा घटना राजधानी पटना की है, जहां एक एनियंत्रित कार ने सड

पटना में अनियंत्रित कार ने कई बाइक को रौंदा, मौके पर मची अफरा-तफरी; जान बचाकर भागे लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में रफ्तार का कहर लगातार जारी है। गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा घटना राजधानी पटना की है, जहां एक एनियंत्रित कार ने सड़क किराने खड़ी कई बाइक को रौंद डाला। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र लक्ष्मी मार्केट के पास का है।


दरअसल, राजधानी पटना में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जक्कनपुर थाना क्षेत्र लक्ष्मी मार्केट के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी 4-5 बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान कार के ड्राइवर ने भागने के दौरान बिजली के पोल में भी जोरदार टक्कर मार दी। कार की रफ्तार देखकर इलाके के लोग खौफ में आ गए और जान बचाकर भागने लगे।


हादसे के बाद ड्राइवर ने कार को सड़क पर खड़ा कर दिया और मौके से फरार हो गया। इस दौरान कार में मौजूद लड़की भी वहां से भाग निकली। गनीमत रही कि कार की चपेट में आने से कोई घायल नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जक्कनपुर थाने की पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।