ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपभरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप

पटना में बम ब्लास्ट, चार लोग बुरी तरह जख्मी, इलाके में हड़कंप

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से सामने आ रही है. एक घर में बम विस्फोट हुआ है. धमाके में चार लोग बुरी तरह जख्मी बताये जा रहे हैं. सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए

पटना में बम ब्लास्ट, चार लोग बुरी तरह जख्मी, इलाके में हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से सामने आ रही है. एक घर में बम विस्फोट हुआ है. धमाके में चार लोग बुरी तरह जख्मी बताये जा रहे हैं. सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. 


घटना दानापुर थाना इलाके के सुल्तानपुर में स्थित एक मोहल्ले की है. यहां जनकधारी स्कूल के पीछे आर्मी के ठेकेदार मोहम्मद शफीक और मोहम्मद ओन दोनों के घर को बम ब्लास्ट से नुकसान हुआ है. उनके घरों की दीवार इस ब्लास्ट में उड़ गए हैं. आवाज इतनी तेज थी कि बगल के अपार्टमेंट के शीशे भी टूट गए. बम विस्फोट होने से पूरा इलाका थर्रा गया. इलाके में अफरा तफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे. 


इस बम विस्फोट की घटना में 4 लोग जख्मी हो गए हैं. घायलों में सफीक का बेटा शाहिद अब्दुल्ला, पत्नी आएशा, मां सबदरीना खातून और तौसिक की मां जाएदा खातून शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


ब्लास्ट में सफीक के पुत्र शाहिद, अब्दुल्ला, पत्नी- आएसा, मां सबदरीना खातून घायल हैं. तौसिक की मां जाएदा खातून को गंभीर चोट आई है. घायल हुए लोगों को अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है जहां से गंभीर रूप से घायलों को पीएमसीएच भेज दिया गया. मोहल्ले में हुए बम ब्लास्ट से लोग दहशत में हैं. इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है. 


घटनास्थल पर दानापुर एएसपी सैयद इमराम मसूद भी मौके पर पहुंचे हैं और जांच कर रहे हैं. FSL की टीम को भी बुलाया गया है. फिलहाल विस्फोट कैसे हुआ यह पता नहीं चल सका है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal Rohan

FirstBihar संवाददाता