ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

पटना में मर्डर, भाई ने ही भाई को मार डाला, घर में मचा कोहराम

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है, जहां एक भाई ने अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया है. पीट-पीटकर हत्या करने की बात सामने आ रही है. इस घटना के बाद इला

पटना में मर्डर, भाई ने ही भाई को मार डाला, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है, जहां एक भाई ने अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया है. पीट-पीटकर हत्या करने की बात सामने आ रही है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मृतक के घर में कोहराम मच गया है. पटना पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना राजधानी पटना के दुल्हिनबाजार थाना इलाके की है, जहां सरकुना गांव में सगे भाई ने भाई की हत्या कर दी है. घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है. मृतक कीपहचान सरकुना गांव के रहने वाले सुधीर कुमार (25) के रूप में की गई है, जो नरेश यादव का बेटा बताया जा रहा है. 


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया है. इस मामले में मृतक के भाई ने अपने चचेरे भाई पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

टैग्स