ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदार

पटना में बेलगाम अपराधी, 9 घंटे में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी

PATNA CITY: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र

पटना में बेलगाम अपराधी, 9 घंटे में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA CITY: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र का है जहां अपराधियों ने एक युवक को चाकू से गोद कर मार डाला।


रेलवे लाइन के पास हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक की पहचान नंदगोला निवासी गोलू के रूप में हुई है। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


गौरतलब है कि पटनासिटी में हत्या की यह दूसरी वारदात है वो भी 9 घंटे के अंदर। हत्या की पहली वारदात के अभी 9 घंटे भी नहीं हुई थे कि अपराधियों ने दूसरी वारदात को अंजाम दे दिया। पहली घटना चौक थाना क्षेत्र के चौक शिकारपुर स्थित संकट मोचन गली में आज सुबह करीब 8 बजे हुई। घर में घुसकर दो अज्ञात अपराधियों ने सोए अवस्था में 24 वर्षीय रविंद्र कुमार उर्फ हंटर के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।


 घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गये। मृतक चौक शिकारपुर इलाके में कपड़े की सिलाई करता था। बताया जाता है कि घर के बाहर वाले कमरे में वह सोया हुआ था। वहीं भाई जितेंद्र मिस्त्री सुबह 6:30 बजे घर से रानीपुर काम के लिए निकल चुका था। सुबह 8 बजे पिता ओमकारनाथ मिस्त्री काम पर चले गए थे और परिवार के अन्य लोग ऊपरी मंजिल पर सोए हुए थे तभी अपराधियों ने 24 वर्षीय रविंदर उर्फ हंटर के सिर में ऑटोमेटिक पिस्टल से सिर में तीन गोली मार दी। 


गोली की आवाज किसी ने नहीं सुनी। हंटर की मौके पर ही मौत हो गयी। परिजनों ने हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया। उनका कहना था कि मृतक श्रेया उर्फ रोमा नाम की लड़की से प्यार करता था लेकिन रोमा के परिजन रविन्द्र को पसंद नहीं करते थे। कुछ दिन पहले ही प्रेमिका के भाई ने प्रेमी रविन्द्र के साथ मारपीट की थी इस दौरान उसे जान से मारने की भी धमकी दी थी। 



पटना में बेलगाम अपराधी, 9 घंटे में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी

पटना में बेलगाम अपराधी, 9 घंटे में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी


पटना में बेलगाम अपराधी, 9 घंटे में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता