ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना में बेखौफ हुए बदमाश, सब्जी मंडी में शख्स को सरेआम मारी गोली

PATNA: राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। बदमाश आए दिन लोगों को अपनी गोली का निशाना बनाकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी की है, जहां अप

पटना में बेखौफ हुए बदमाश, सब्जी मंडी में शख्स को सरेआम मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। बदमाश आए दिन लोगों को अपनी गोली का निशाना बनाकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी की है, जहां अपराधियों ने सरेआम एक शख्स को गोली मारकर घायल कर दिया।


गोली लगने से घायल शख्स की पहचान भगवानगंज थाना क्षेत्र के गोखुला गांव निवासी नित्यानंद शर्मा उर्फ पहलवानजी के रूप में हुई है, जो मसौढ़ी सब्जी मंडी में नगर परिषद की और से वसूली एजेंट का काम करता है। रोज की तरह रविवार को भी पहलवानजी सब्जी बेंचने वालों से वसूली कर रहा था तभी एक युवक से विवाद हो गया और इसी दौरान आरोपी युवक ने गोली चला दी।


गोली लगने के बाद नित्यानंद शर्मा जमीन पर गिर गए। इसके बाद सब्जी मंडी में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में घायल को ठेले पर लादकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मसौढ़ी थाने की पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और आरोपी युवक को सरगर्मी से तलाश कर रही है।