ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में बेखौफ बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से 3 घायल, छेड़खानी को लेकर हुआ था विवाद

PATNA : राजधानी पटना में बेखौफ हो चुके अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र स्थित रीकाबगंज इलाके का है। यहां आपसी वर्चस्व को लेकर द

पटना में बेखौफ बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से 3 घायल, छेड़खानी को लेकर हुआ था विवाद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में बेखौफ हो चुके अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र स्थित रीकाबगंज इलाके का है। यहां आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बाद फायरिंग और रोड़ेबाजी की घटना हुई है। फायरिंग की इस घटना में एक पक्ष के तीन लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि एक गुट के देवेंद्र राय ने अपने इलाके में चैता कार्यक्रम का आयोजन कराया था। कार्यक्रम के दौरान बार-बालाओं के नाच का भी इंतजाम किया गया था। इसी दौरान बच्चा राय गुट के लोग कार्यक्रम में पहुंचे बार-बालाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। जब देवेंद्र राय के लोगों ने इसका विरोध किया तो बच्चा राय गुट के लोग मारपीट करने लगे।


शनिवार की सुबह देवेंद्र राय गुट के लोग बच्चा राय के घर पहुंचे और घर के बाहर टहल रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें बच्चा राय के गुट के कुंदन कुमार, अजित कुमार और राज कुमार को गोली लग गई। तीनों को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे कड़ी पूछताछ जारी है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता