ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

पटना में बारात से घर लौट रहे मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान

PATNA: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। बेखौफ अपराधी हत्या, लूट, रंगदारी और फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे बिक्रम का

पटना में बारात से घर लौट रहे मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। बेखौफ अपराधी हत्या, लूट, रंगदारी और फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे बिक्रम का है, जहां देर रात अपराधियों ने नगहर पंचायत के मुखिया के ऊपर जानलेवा हमला किया है हालांकि इस हमले में मुखिया बाल-बाल बच गए। घटना बिक्रम थाना क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि नगहर पंचायत के मुखिया राकेश कुमार सोमवार की रात एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने मुखिया की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। मुखिया की गाड़ी के ऊपर तीन गोलियां लगी हालांकि राकेश कुमार इस हमले में बाल-बाल बच गए।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। बिक्रम थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि शादी समारोह से लौट रहे नगहर पंचायत के मुखिया के ऊपर अपराधियों ने फायरिंग की है, मुखिया पूरी तरह से सुरक्षित हैं हालांकि उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। फिलहाल छानबीन की जा रही है और हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।