ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में बालू माफियाओं ने पुलिस पर किया हमला, थानेदार और सिपाही घायल, बड़ी मुश्किल से बची दोनों की जान

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. बालू माफियाओं का तांडव लगातार जारी है. बालू माफियाओं ने पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला किया है. इस हमले में एक थानेदा

पटना में बालू माफियाओं ने पुलिस पर किया हमला, थानेदार और सिपाही घायल, बड़ी मुश्किल से बची दोनों की जान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. बालू माफियाओं का तांडव लगातार जारी है. बालू माफियाओं ने पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला किया है. इस हमले में एक थानेदार और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों की जान बाल-बाल बची है. भारी संख्या में पुलिस बल और कई थानों की टीम घटनास्थल पर पहुंची है.


घटना पटना के रानी तालाब थाना इलाके की है. यहां बालू माफियाओं ने पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला किया है. इस हमले में रानी तालाब के थानेदार और एक सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. दोनों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम को यह जानकारी मिली थी कि इस इलाके में बालू माफिया अवैध खनन कर बालू को बेच रहे हैं.


अवैध खनन की सूचना मिलते ही रानी तालाब के थानेदार मंगलेश कुमार ने फौरन अपनी टीम के साथ उस इलाके में दबिश दी. इस दौरान पुलिस की टीम को देखते ही बालू माफियाओं ने उधर से हमला कर दिया. जब तक पुलिस वाले कुछ समझ पाते तब तक थानेदार और एक सिपाही घायल हो गए. उन्होंने फौरन पुलिस महकमे के सीनियर अधिकारियों को सूचना दी.


साथियों पर हमले की खबर सुनते ही दौरान कई थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मोर्चे को संभाला. बताया जा रहा है कि अतिरिक्त पुलिस बल को भी बुलाया गया है. वरीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं.