ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना में बैठकर अमेरिका के लोगों से ठगी करने वाला 3 शातिर पकड़ाया, पुलिस इंटरपोल की मदद से करेगी जांच

PATNA : बिहार पुलिस अब साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए इंटरपोल की मदद लेने जा रही है। दरअसल, राजधानी पटना से ऐसे तीन शातिरों की गिरफ्तारी हुई है, जो अमेरिका के लोगों से ठगी कर रहे

पटना में बैठकर अमेरिका के लोगों से ठगी करने वाला 3 शातिर पकड़ाया, पुलिस इंटरपोल की मदद से करेगी जांच
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार पुलिस अब साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए इंटरपोल की मदद लेने जा रही है। दरअसल, राजधानी पटना से ऐसे तीन शातिरों की गिरफ्तारी हुई है, जो अमेरिका के लोगों से ठगी कर रहे थे। अब इस गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए बिहार पुलिस इंटरपोल की मदद लेगी। एडीजीपी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने सोमवार को प्रेस कान्फेंस कर खुद इसकी जानकारी दी है। 





गंगवार ने कहा कि दीघा थाना पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की है। तीनो शातिर पश्चिम बंगाल के रहनेवाले हैं, जो रिंट सेंटर, स्काइप, टेक्स्ट नाउ जैसे एप के माध्यम से लोगों को अपना निशाना बनाते हैं। मामला विदेश से जुड़ा होने के कारण पुलिस पुलिस इंटरपोल की मदद से इसकी जांच करेगी। पुलिस ने इस गिरोह के सरगना की भी पहचान कर ली है, जो फिलहाल फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है। 




दरअसल, साइबर अपराधियों ने कॉल सेंटर खोलकर अमेरिकी नागिरकों को ठगी का जरिया बना लिया है। पुलिस ने जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया है उसमें दानिश अर्शद, सब्बीर अहमद और आमिर सिद्दकी शामिल है। इन लोगों को इंग्लिश भाषा की अच्छी जानकारी है। यही वजह है कि ये अमेरिका में रहने वाले भोले-भाले लोगों से ठगी करने में सफल हो रहे हैं।  

टैग्स