ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

पटना में बहू पर ससुर की गंदी नजर, शौहर ने बीवी से कहा- अब्बा का सहयोग करो वरना तलाक दे देंगे

PATNA : एक अजीबोगरीब मामला पटना से सामने आया है. बिहार राज्य महिला आयोग में एक पीड़ित महिला ने अपने शौहर और ससुर के खिलाफ शिकायत की है. पीड़ित महिला के मुताबिक उसके ससुर की गंदी

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : एक अजीबोगरीब मामला पटना से सामने आया है. बिहार राज्य महिला आयोग में एक पीड़ित महिला ने अपने शौहर और ससुर के खिलाफ शिकायत की है. पीड़ित महिला के मुताबिक उसके ससुर की गंदी नजर महिला के ऊपर है. इसमें उसका पति भी अपने ही बाप को साथ देता है. पेशे से फ्रीज मैकेनिक पति अपने बाप के साथ पत्नी को सहयोग करने का दबाव बनाता है.


ससुर की गंदी नजर
मामला पटना सिटी का है. जहां नौशाबा खातून नाम की एक महिला ने बिहार राज्य महिला आयोग में अपने शौहर और ससुर के खिलाफ आवेदन दिया. आयोग की सदस्य प्रतिमा के सामने उन्होंने बताया कि वे पटना सिटी की रहने वाली है और उनका निकाह 2012 में मुजफ्फरपुर के रहने वाले मो जाफर से हुआ था. निकाह के बाद नौशाबा अपने पति के साथ दरभंगा में रहने लगी है. सास के इंतकाल के बाद पति उसे ससुराल लेकर गया, जहां वो कुछ दिनों तक रह कर वापस आ गई है. जहां उसका ससुर उसके ऊपर गंदी नजर डालता है. 


ससुर करता है गंदा कमेंट
नौशाबा खातून ने बताया कि वापस आने के बाद शौहर के बर्ताव में काफी बदलाव आया है. वो हमेशा उसे ससुराल जाकर रहने को कहने लगे मना करने पर मार-पीट करते थे. 2019 में ईद के लिए अपनी ससुराल गयी और पति ने उसे वहीं छोड़ दिया. उस वक्त ससुर कभी देर रात रूम पर आ जाते, बाथरूम में कपड़े धोते वक्त पीछे खड़े रहते थे और अपना जूठा खाना खाने को कहते. खाना छोड़ कर कहते थे, मेरा जूठा खाओगी तो मुझसे मुहब्बत हो जायेगी. अगर अच्छे से तैयार होती तो कहते कि आज तुम बेहद खूबसूरत लग रही हो.


पटना SSP को चिट्ठी लिखेगा आयोग
पीड़ित महिला नौशाबा खातून ने आगे बताया कि इस मामले को लेकर शौहर से शिकायत करने पर मुझे खूब मारता-पीटता है. वह कहता है कि मेरे अब्बा जवान है उनका सहयोग करो वरना तुमको तलाक दे देंगे. उन्होंने मेरा फोन भी छीन लिया. किसी तरह से मैं अपने मायके आयी हूं, लेकिन शौहर बार-बार ससुर के साथ रहने का दबाव बना रहे हैं. खातून ने बताया कि मेरे ससुर का दो निकाह हुआ था और उनकी दोनों पत्नियां अल्लाह को प्यारी हो गयी. मैंने कहा कि मेरा निकाह आपके साथ हुआ है और आप अपने अब्बा का तीसरा निकाह करवा दो, लेकिन उन्होंने मुझे तलाक देने की धमकी दी और कहा, अब्बा को खुश रखना तुम्हारा फर्ज है. आयोग की ओर से वरीय पुलिस अधीक्षक को चिट्ठी लिखी जायेगी और दोनों पक्षों को 18 मार्च को आयोग आना होगा.

टैग्स