ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

पटना में बढ़ने लगा क्राइम, हत्‍या और अपहरण के मामले दोगुने, एनसीआरबी की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

PATNA : बिहार में अपराध तेज़ी से बढ़ रहा है। इसकी हकीकत अब सामने आ गई है। क्राइम रिकार्ड ब्यूरो ने जून 2022 तक का आपराधिक आंकड़ा जारी किया है। जनवरी से जून तक की बात करें तो पटना में

पटना में बढ़ने लगा क्राइम, हत्‍या और अपहरण के मामले दोगुने, एनसीआरबी की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराध तेज़ी से बढ़ रहा है। इसकी हकीकत अब सामने आ गई है। क्राइम रिकार्ड ब्यूरो ने जून 2022 तक का आपराधिक आंकड़ा जारी किया है। जनवरी से जून तक की बात करें तो पटना में हत्या के 166 मामले हैं। पिछले साल इस समय तक जो हत्या के मामले आए थे वो इस बार के आंकड़े के आधा से भी कम थे। यानी इस साल हत्या के मामले पिछले साल के मामलों से दोगुना है। 



इसके अलावा अपहरण के मामलों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले साल जनवरी से जून तक एक व्यक्ति को किडनैप किया गया था, लेकिन इस साल अब तक किडनैपिंग के दो मामले सामने आ चुके हैं। 




वहीं, दूसरी तरफ राहत की बात ये है कि दंगा और रोड डकैती के मामले पहले से काफी कम हुए हैं। पिछले साल की बात करें तो दंगा के 465 मामले सामने आए थे, जो इस बार जून तक 241 हो गईं। इस तरह के मामलों में लगभग 48 प्रतिशत की कमी आई है। इसी तरह सड़क डकैती में 55 प्रतिशत कमी आई है।




नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो 2021 के रिपोर्ट पर नज़र डाली जाए तो पटना में भूमि विवाद को लेकर ज्यादातर हत्या हुई है। वहीं, आपसी रंजिश में भी कई लोगों को मौत के घाट उतारा गया है। इस साल भी पुरानी रंजिश और भूमि विवाद को लेकर ही 70 प्रतिशत से ज्यादा घटना को अंजाम दिया गया है। अवैध संबंध में भी हत्या के कई मामले सामने आए हैं, जो 22 प्रतिशत दर्ज किया गया है। 

टैग्स