ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पटना: बस में लड़की से हुई आंखें चार, मैसेजिंग से बढ़ा प्यार, रेप के चार्ज में फंसने पर बढ़ी तकरार, फिर क्या हुआ जानिए

PATNA: राजधानी पटना में प्रेम प्रसंग में धोखे का अनोखा मामला सामने आया है. बस में लड़की की एक लड़के से मुलाकात हुई, फिर दोनों के बीच मैसेजिंग होने लगा. लड़के ने लड़की को प्रपो

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में प्रेम प्रसंग में धोखे का अनोखा मामला सामने आया है. बस में लड़की की एक लड़के से मुलाकात हुई, फिर दोनों के बीच मैसेजिंग होने लगा. लड़के ने लड़की को प्रपोज किया और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग परवान पर चढ़ गया. फिर ऐसी तकरार हो गयी कि लड़के पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी.


दरअसल पटना में प्रेम प्रसंग के नाम पर यौन शोषण का मामला तेजी से बढ़ रहा है. पत्नी बनने से पहले प्रेम जाल में फंसी युवती यौन शोषण का केस दर्ज कराती हैं. रेप का चार्ज लगने के बाद जैसे ही गिरफ्तारी की बारी आती है, प्रेमी शादी के लिए तैयार हो जाता है. जिसके बाद प्रेमी से पति बना युवक जमानत ले लेता है. बीते कुछ दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं.


नौबतपुर की एक युवती ने महिला थाने में प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. युवती के आरोप के मुताबिक बस में उसकी मुलाकात एक लड़के के साथ हुई. फिर दोनों के बीच मैसेजिंग के जरिये प्यार हो गया. शादी के लिए प्रपोज करने के बाद दोनों के बीच संबंध बन गये. फिर जब लड़के की नौकरी लग गई तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया. लड़की ने थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद लड़का शादी के लिए राजी हो गया और उसे जमानत मिल गई.

 


टैग्स