ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पटना आकर बदल गई थी प्रेमिका निधि !, मुंगेर वाली पिस्टल से बॉयफ्रेंड चेतन ने मारी गोली

PATNA : गर्लफ्रेंड को गोली मारने और खुद खुदकुशी करने के चर्चित मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. शुक्रवार की घटना के बाद से जख्मी प्रेमिका निधि की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई ह

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : गर्लफ्रेंड को गोली मारने और खुद खुदकुशी करने के चर्चित मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. शुक्रवार की घटना के बाद से जख्मी प्रेमिका निधि की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. निधि जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है. पटना के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. ब्रेन में काफी नजदीक से गोली मारने के कारण उसकी दिमाग की नसों को अधिक नुकसान पहुंचा है. डॉक्टरों के मुताबिक निधि की हालत गंभीर बनी हुई है. जटिल स्थिति को देखते हुए ही अबतक निधि का ऑपरेशन नहीं किया गया है. 


पटना आकर बदल गई थी निधि !
निधि और चेतन के पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थे. चेतन सीतामढ़ी जिले के परिहार का रहने वाला था जबकि निधि सीतामढ़ी शहर में रहती थी. दोनों के बीच अटूट प्यार था. लेकिन निधि जब पढ़ने के लिए पटना आई तो राजधानी की आबोहवा में वह बदलने लगी. एल एन मिश्रा इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट में एडमिशन शायद दोनों के बीच खाईं बन गया. निधि पटना के शास्त्रीनगर थाना इलाके के नंदगांव में उदय के मकान में किराये पर रहकर एमबीए की पढ़ाई करने लगी. यहां कालेज में उसके नए दोस्त बन गए. चेतन आनंद पटना आकर निधि से मिला करता था. लेकिन जो अपनापन उसे निधि से सीतामढ़ी में मिलता था, वह पटना में नहीं दिख रहा था. चेतन को यह बुरा लग रहा था. फोन को निधि इग्नोर करती थी. रिसीव करने पर भी जल्दी से फोन रखना चाहती थी. सूत्रों की मानें तो जब चेतन निधि से मिलने पटना आया था, तो इस दौरान निधि के मोबाइल पर उसके फ्रेंड्स के कॉल आया करते थे. ऐसे में चेतन को लगा कि निधि की लाइफ में उसकी अहमियत अब कम होते जा रही है. 


मुंगेर वाली पिस्टल से बॉयफ्रेंड चेतन ने मारी गोली
प्रेमिका निधि की बहन मीसा भारती ने शास्त्रीनगर थाना में चेतन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. शास्त्रीनगर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. थानेदार ने बताया कि चेतन आनंद ने जिस पिस्टल से निधि को गोली मारी थी और खुद को भी शूट किया था. वह पिस्टल मुंगेर निर्मित है. चेतन और निधि के मोबाइल की जांच फोरेंसिक स्पेशलिस्ट कर रहे हैं. मोबाइल फोन इस केस की गिरह खोलने में एक अहम भूमिका निभा सकता है. शायद इसमें कई क्लू पुलिस को मिल सकते हैं. बहरहाल, गोली लगने से निधि की हालत गंभीर बनी हुई है. गोली उसके ब्रेन में फंसी हुई है. 


टैग्स