ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

पटना में बच्चों के विवाद को लेकर हुआ भारी बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर

PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां बच्चों के विवाद को लेकर जमकर बवाल हुआ है। दो पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर जमकर ईंट-पत्थर चले। इस दौरान उपद्रवियों ने सड़क किनारे लगी कई बाइक

पटना में बच्चों के विवाद को लेकर हुआ भारी बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां बच्चों के विवाद को लेकर जमकर बवाल हुआ है। दो पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर जमकर ईंट-पत्थर चले। इस दौरान उपद्रवियों ने सड़क किनारे लगी कई बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।बताया जा रहा है कि उपद्रवियों में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। घटना गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के जोगिया टोला की है।


जानकारी के मुताबिक जोगिया टोला में शनिवार की रात किसी बात को लेकर कुछ बच्चों के बीच विवाद हो गया। जैसे ही इस बात की जानकारी बच्चों के परिजनों को लगी वे आपस में उलझ गए। इसी बीच वहां मौजूद असामाजिक तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान उपद्रवियों ने सड़क के किनारे लगी कई बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। भारी उपद्रव के देख आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचते ही हंगामा कर रहे लोग भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने भाग रहे दो लोगों को पकड़ लिया।


स्थानीय लोगों की मानें तो उपद्रवी 25 से 30 की संख्या में थे और सभी मुसहर टोली के रहने हैं। दरअसल, कुछ बच्चों ने एक बच्चे की पिटाई कर दी थी। जब लोगों ने इसका विरोध किया तो शराब के नशे में धुत्त असामाजिक तत्वों ने ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। जोगिया टोला के रहने वाले लोगों के मुताबिक आए दिन असामाजिक तत्व मोहल्ले के लोगों को परेशान करते रहते हैं। नशे में धुत होकर मोहल्ले की लड़कियों से छेड़खानी भी करते हैं और जब इसका विरोध किया जाता है तो गाली गलौज करना शुरू कर देते हैं। फिलहाल पुलिस मोहल्ले के लोगों के बयान के आधार पर छानबीन में जुट गई है।