ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में अवैध गन फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में हथियार बरामद, 8 लोग गिरफ्तार

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां पुलिस ने अवैध रूप से हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया है. बिहार STF की तरफ से बुधवार को की गई कार्रवाई के दौ

पटना में अवैध गन फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में हथियार बरामद, 8 लोग गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां पुलिस ने अवैध रूप से हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया है. बिहार STF की तरफ से बुधवार को की गई कार्रवाई के दौरान हुआ है. टीम ने पटना में चोरी छिपे चल रहे एक अवैध फैक्ट्री को पकड़ा है. जो राजधानी से सटे नदी थाना के तहत गुलमहियाचक गांव में चल रहा था. 


गौरतलब है कि पहले अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री मुंगेर में चलती थी लेकिन अब अपराधी अपने ठिकानों को बदलने लगे हैं. पटना में हुई इस कार्रवाई के दौरान 7.65 MM की 20 पीस सेमी फिनिशिंग पिस्टल, एक लेंथ कटर मशीन, एक ड्रिलिंग मशीन और एक ग्रैंडर मशीन बरामद किया गया है. राजधानी के पास चल रहे हथियार बनाने की इस अवैध फैक्ट्री को मुंगेर के रहने वाले लोग ही चला रहे थे. कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें कासिम बाजार के मो. शबीर, सुतरूखाना के अंकित कुमार उर्फ चरण चौधरी, बेतवां बजार के पक्की गली का मो. कासिम, हजरतगगंज का असगर और मो. युसूफ शामिल है. इनके साथ भागलपुर के जगतपुर का रवि कुमार और पटना के सबलपुर का रंधीर कुमार भी पकड़े गए हैं. इन सभी को पटना पुलिस के हवाले कर दिया गया है. 


ग्रामीण SP कांतेश मिश्रा के अनुसार सभी पूछताछ चल रही है. अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह अवैध फैक्ट्री कितने दिनों से चल रही थी. पुलिस इस बात का भी पता कर रही है कि अवैध रूप से बने हथियारों की सप्लाई कब और किन लोगों को की गई है.

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता