ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना में अवैध बालू खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 ट्रक जब्त, कई गिरफ्तार

PATNA: बिहार में अवैध बालू खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई के बावजूद अवैध कारोबारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अवैध बालू खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ पटना जिला प्रशास

पटना में अवैध बालू खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 ट्रक जब्त, कई गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में अवैध बालू खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई के बावजूद अवैध कारोबारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अवैध बालू खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ पटना जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन की टीम ने अभियान चलाकर 40 ट्रकों को जब्त किया है जबकि अवैध बालू खनन से जुड़े 29 लोगों को गिरफ्तार किया है।


खनन विभाग की टीम और बिहटा थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बालू लदे 40 ट्रकों के साथ साथ 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। मंगलवार की रात हुई इस छापेमारी के दौरान कई अवैध कारोबारी पुलिस के हाथ लगे लेकिन इसी बीच कई अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।


बता दें कि पटना में छापेमारी करने गई खनन विभाग की टीम पर पिछले दिनों अवैध कारोबारियों ने हमला बोल दिया था। इसके बाद से ही खनन विभाग की टीएम एक्शन में आ गई है और अवैध खनन के खिलाफ अभियान चला रही है। हाल ही में छपरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन की टीम ने अवैध बालू खनन से जुड़े 41 लोगों को गिरफ्तार किया था जबकि 66 ओवरलोडेड ट्रकों को जब्त कर उनसे करीब ढाई करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला था।