ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में ऑटो स्टैंड से बच्ची को किया किडनैप, दादा के साथ घर लौट रही थी तनु; सामने आया CCTV फुटेज

PATNA: राजधानी पटना में अपरहण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेखौफ बदमाशों ने दानापुर ऑटो स्टैंड से एक 11 साल की नाबालिग बच्ची को अगवा कर लिया है। अगवा हुई बच्ची शादी समारोह मे

पटना में ऑटो स्टैंड से बच्ची को किया किडनैप, दादा के साथ घर लौट रही थी तनु; सामने आया CCTV फुटेज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में अपरहण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेखौफ बदमाशों ने दानापुर ऑटो स्टैंड से एक 11 साल की नाबालिग बच्ची को अगवा कर लिया है। अगवा हुई बच्ची शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने दादा के साथ वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया। 


बताया जा रहा है कि दानापुर के शाहपुर निवासी चंदेश्वर राय अपने एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। उनके साथ उनकी 11 साल की पोती तनु कुमारी भी शादी में शामिल होने गई थी। शादी संपन्न होने के बाद दोनों दादा-पोती वापस शाहपुर लौट रहे थे। सगुना मोड पर ऑटो से उतरने के बाद तनु वहां से अचानक गायब हो गई।


लापता बच्ची के पिता जयप्रकाश ने बताया है कि तनु अपने दादा के साथ ऑटो से घर आ रही थी। इसी बीच एक लड़का उसके साथ ऑटो में बैठ गया था। जाम होने के कारण उनके पिता और बेटी रास्ते में ऑटो से उतर गए। इसी दौरान ऑटो में बैठे लड़के ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया। 


परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस मामले के तफ्तीश में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज में एक लड़का ने तनु का हाथ पकड़ कर उसे अपने साथ ले जा रहा है। पुलिस ने जल्द ही बच्ची को सकुशल बरामद कर लेने का भरोसा दिलाया है। उधर, बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।