ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

पटना : एटीएम तोड़ने वाले गिरोह को रंगे हाथों दबोचा गया, आरोपियों में आर्मी जवान और बैंककर्मी भी शामिल

PATNA : राजधानी पटना में एटीएम में चोरी करने वाले एक गिरोह को पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा है। मामला पत्रकार नगर थाना इलाके का है। पत्रकार नगर थाने के 90 फीट रोड में इंडिकैश ए

पटना : एटीएम तोड़ने वाले गिरोह को रंगे हाथों दबोचा गया, आरोपियों में आर्मी जवान और बैंककर्मी भी शामिल
Editor
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में एटीएम में चोरी करने वाले एक गिरोह को पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा है। मामला पत्रकार नगर थाना इलाके का है। पत्रकार नगर थाने के 90 फीट रोड में इंडिकैश एटीएम के अंदर तीनों अपराधियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना के बारे में पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक के इंडिकैश और उसके बगल में एचडीएफसी एटीएम को अपराधियों ने निशाना बनाया। एचडीएफसी के एटीएम में 35 लाख रुपए कैश थे जबकि इंडिकैश के एटीएम में ढाई लाख रुपए। अपराधियों ने सबसे पहले एचडीएफसी के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन जब वह सफल नहीं हुए तो इंडिकैश के एटीएम में घुस गए। पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई और गिरोह में शामिल सभी तीनों अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। 


इंडिकैश के एटीएम में अपराधियों के घुसने के तकरीबन 14 मिनट बाद ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस और अपराधियों के बीच एटीएम के अंदर ही उठापटक हुई लेकिन आखिरकार पुलिस ने इन अपराधियों को धर दबोचा। जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है उसमें एक आर्मी का जवान और एक बैंक कर्मी भी शामिल है। आरोपियों में सीतामढ़ी जिले के बेला थाना इलाके का रहने वाला वाल्मीकि कुमार भी शामिल है। यह एक आर्मी जवान है और इन्फेंट्री डिविजन में काम करता है। वाल्मीकि जम्मू में पोस्टेड है और दिवाली के समय छुट्टी लेकर पटना पहुंचा था। दूसरे शख्स की पहचान कीर्ति शुभम के तौर पर की गई है। यह आर्मी जवान का साला है और मूल रूप से सीतामढ़ी के सोनबरसा का रहने वाला है। कीर्ति शुभम एक प्राइवेट बैंक में पुणे में काम करता है। जबकि तीसरा आरोपी राहुल पटना के गोपालपुर थाना इलाके का रहने वाला है। राहुल एक एलआईसी एजेंट है। 


एटीएम लूटने में असफल होने वाले इन तीनों अपराधियों से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना पूरा प्लान बना डाला। दरअसल रेस्टोरेंट में समोसा खाते वक्त इन्होंने एटीएम लूट की साजिश रची थी। पत्रकार ने थानेदार मनोरंजन भारती के मुताबिक वाल्मीकि कीर्ति और राहुल एटीएम में जाने से चंद घंटे पहले समोसा खाने गए थे और इसी दौरान इनकी नजर इंडिकैश एटीएम पर पड़ी थी। इन तीनों ने यू-ट्यूब पर एटीएम तोड़ने का वीडियो देखा और उसके बाद इस घटना को अंजाम देने पहुंच गए। यह शॉर्टकट के जरिए लखपति बनना चाहते थे। पटना पुलिस अब इंडियन आर्मी को वाल्मीकि की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देगी।