ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना : SP के घर में सिपाही ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर किया सुसाइड

PATNA : राजधानी पटना में एसपी के मकान में सिपाही ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया. एसपी के परिजनों ने इसकी जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस

पटना : SP के घर में सिपाही ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर किया सुसाइड
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में एसपी के मकान में सिपाही ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया. एसपी के परिजनों ने इसकी जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. पुलिस को मौके से 2 पन्ने के एक सुसाइड नोट भी मिला है. मामले की जांच की जा रही है. 


घटना पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र की है. मिली जानकारी के अनुसार, अरवल के एसपी राजीव रंजन के चालक सिपाही ने उनके तिलक नगर स्थित रिम्मा रेसीडेंसी बी ब्लॉक के मकान संख्या 601 में आत्महत्या कर ली. सिपाही ने गाड़ी के गेयर तार का फंदा बनाया और फिर उससे लटककर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद एसपी के परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. 


जानकारी के अनुसार, एकंगरसराय, शिवदत्त बिगहा, नालंदा निवासी राजेन्द्र प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार अरवल के एसपी राजीव रंजन के चालक सिपाही के तौर पर कार्यरत था. मृतक के पास से जो सुसाइड नोट मिला है उस्मेइम मृतक चालक गणेश ने लिखा है कि वह गंभीर बीमारी से पूरी तरह से ग्रसित हो गया था, जिसके चलते वह मानसिक रूप से तनाव में रहता था. 


उसने लिखा- 'अब जीना नहीं चाहता हूं. बीमारी से तंग आकर मैं फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहा हूं. इसमें किसी का कोई दोष नहीं है.' मृतक चालक सिपाही के भाई रामप्रवेश के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.


बता दें कि एसपी का परिवार रूपसपुर थाना के तिलक नगर स्थित रिम्मा रेसिडेंसी बी ब्लॉक के मकान संख्या 601 में रहता है. फ्लैट के निचले फ्लोर पर एसपी के परिजन रहते हैं जबकि ऊपरी फ्लोर स्थित निर्माणाधीन कमरे में सिपाही गणेश रहकर पिछले एक साल से अपनी ड्यूटी निभा रहा था.