ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना में मर्डर, अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने गोली मारकर एक किसान की हत्या कर दी है. इस घटना के बाद मृतक किसान के घर में कोहराम मच गया है. घर

पटना में मर्डर, अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  राजधानी पटना में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने गोली मारकर एक किसान की हत्या कर दी है. इस घटना के बाद मृतक किसान के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पटना पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना राजधानी पटना के बेलछी थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक किसान की पहचान अशोक कुमार के रूप में की गई है, जो गणिचक गांव के रहने वाला बताया जा रहा है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि अशोक कुमार अपने खेत पर काम करने गया था. इस दौरान बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी.


इस घटना के बाद मृतक किसान के घर में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि गोली मारने से पहले बदमाशों ने अशोक कुमार के साथ मारपीट भी की. उसे लाठी और डंडे से भी पीटा. हालांकि गोली लगने के बाद अशोक को बेलछी से नालंदा के बिहारशरीफ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर मर्डर करने का आरोप लगाया है. फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है. मामले की छानबीन में पटना पुलिस जुटी हुई है. 

टैग्स