ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में बड़ी वारदात, अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली

PATNA : राजधानी में आये दिन तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  राजधानी में आये दिन तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक मिठाई दुकानदार को गोली मार दी है. पटना पुलिस इस घटना की तफ्तीश में जुटी हुई है.


वारदात पटना के अगमकुआं थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने भूतनाथ एरिया में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बुधवार देर शाम को अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी इलाज चल रही है.इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि जिस व्यक्ति को गोली मारी गई है. उसकी पहचान समीर सिंह के रूप में की गई है. वह पेशे से एक मिठाई दुकानदार है.


घटना के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची अगमकुआं थाना की टीम मामले की छानबीन में जुट गई है. एएसपी मनीष कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है. हालांकि अभी मामले की पूरी तहकीकात की जा रही है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे हैं. पुलिस उसकी तलाशी में जुटी हुई है. जल्द ही उन्हें अरेस्ट कर लिया जायेगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता