ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में अपराधियों ने 20 घंटे में 3 लोगों को मारी गोली, एक लड़के की स्पॉट डेथ

PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. पटना में क्राइम पूरी तरह अनकंट्रोल होता दिख रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराध

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. पटना में क्राइम पूरी तरह अनकंट्रोल होता दिख रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने एक बार फिर से एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक लड़के के सिर में गोली मार के उसकी हत्या कर दी. अपराधियों ने एक ही थाना इलाके में महज 20 घंटे के भीतर तीसरी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. 


बड़ी वारदात पटना जिले के पालीगंज थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी है. महज 20 घंटे के भीतर यह तीसरी बड़ी वारदात है. इससे पहले पालीगंज इलाके में ही बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दीथी . जिसमें एक महिला और एक बालू कारोबारी शामिल हैं. दोनों घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.


तीसरी बड़ी वारदात में एक लड़के की हत्या हो गई है. अपराधियों ने उसके सिर में गोली मारी है. जिससे स्पॉट पर ही उसकी मौत हो गई है. वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है. युवक की डेड बॉडी को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भेजा है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUMITKUMAR

FirstBihar संवाददाता