ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

पटना में JDU नेता को मारी गोली, दिनदहाड़े बड़ी वारदात, इलाके में सनसनी

PATNA : बिहार में लॉकडाउन के बावजूद अपराधी बेलगाम हो गए हैं. बेखौफ बदमाश आये दिन बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां अपराधि

पटना में JDU नेता को मारी गोली, दिनदहाड़े बड़ी वारदात, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में लॉकडाउन के बावजूद अपराधी बेलगाम हो गए हैं. बेखौफ बदमाश आये दिन बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने जेडीयू नेता को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामलेकी छानबीन में जुटी हुई है.


घटना राजधानी पटना के दानापुर इलाके की है, जहां सगुना मोड़ के पास मैनपुरा रोड स्थित हवेली के पास अपराधियों ने जनता दल यूनाइटेड के नेता को गोली मार दी है. गोली लगने के कारण जेडीयू नेता अरशद हुसैन बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. बताया जा रहा है कि आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए पटना के हाईटेक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.


वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. बताया जा रहा है कि जेडीयू नेता अरशद हुसैन वकील भी हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ काफी नाराजगी देखी जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची दानपुर थाना की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है. दानापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. कई लोगों से पूछतछ की जा रही है.

टैग्स