ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

पटना में इंडिगो के स्टेशन हेड का मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने गोलियों से भूना, फायरिंग से गूंजा पूरा इलाका

PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. आये दिन अपराधी बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं. राज्य में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नकेल

पटना में इंडिगो के स्टेशन हेड का मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने गोलियों से भूना, फायरिंग से गूंजा पूरा इलाका
First Bihar
4 मिनट

PATNA :  बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. आये दिन अपराधी बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं. राज्य में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने में बिहार पुलिस फेल साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने इंडिगो के स्टेशन हेड का मर्डर कर दिया है. अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ 6 गोलियां मारी है. जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना इलाके की है, जहां पुनाईचक स्थित कुसुम वीला अपार्टमेंट में इंडिगो के स्टेशन हेड को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक की पहचान रुपेश सिंग के रूप में की गई है, जो इंडिगो के स्टेशन हेड थे. बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने 6 राउंड फायरिंग की है, जिससे पूरा इलाका दहल उठा है. इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. इलाके में पुलिस कैंप कर रही है.


पुनाईचक में शंकर पथ स्थित कुसुम विला अपार्टमेंट के फ्लैट नम्बर 303 में रूपेश परिवार के साथ रह रहे थे. 7:15 बजे आए रूपेश गाड़ी से उतरने ही वाले थे कि वहां बाइक से पहुंचे अपराधियों ने गोली मार दी. रूपेश पटना में इंडिगो के मैनेजर थे. फ्लैट में पत्नी और 2 बच्चों के साथ रह रहे थे.  घटना के बाद गंभीर स्थिति में इन्हें पारस में भर्ती कराया गया लेकिन तब तक वे दम तोड़ चुके थे. 




रूपेश छपरा के रहने वाले हैं. पटना में काफी दिनों से इंडिगो से जुड़े हुए थे.  फिलहाल वे इंडिगो के स्टेशन मैनेजर के तौर पर काम कर रहे थे. बताया जाता है उनके कार्यकाल में इंडिगो ने बेहतर बिजनेस किया था. रूपेश एयरपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी चुने गए थे. हाल ही में गोवा से नए साल की छुट्टी मनाकर लौटे थे.


इस बड़ी वारदात के बाद पटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों में भी काफी नाराजगी देखी जा रही है. लोगों की जान की सुरक्षा को लेकर सुशासन पर सवाल उठ रहे हैं.


वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पटना पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पटना पुलिस के नसीनियर अफसर घटनास्थल पर पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति को गोली मारी गई है, वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. आनन फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 



टैग्स