ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

पटना में अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली, मीना बाजार में हुई गोलीबारी

PATNA : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मार दी है. मीना बाजार में

 पटना में अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली, मीना बाजार में हुई गोलीबारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मार दी है. मीना बाजार में बदमाशों ने गोलीबारी की है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात राजधानी के पटना सिटी इलाके की है, जहां आलमगंज थाना क्षेत्र के मीना बाजार में बदमाशों ने गोलीबारी की है. अपराधियों ने एक दुकानदार को गोली मार दी है. गोली लगने से दुकानदार जख्मी हो गया है. उसे आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. 


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि जिस दुकानदार को गोली मारी गई है, वह पूजा सामग्री की दूकान चलाता है. उसे जख्मी हालत में एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. आस-पड़ोस के दुकानदार भी दहशत में हैं. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची आलमगंज थाना की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता