ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

पटना में एसिड अटैक, पीड़िता के शरीर का बायां हिस्सा झुलसा, स्थिति गंभीर

PATNA : पटना में अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को चुनौती देते हुए एक महिला के चेहरे पर एसिड फेंक दिया है. खबर के मुताबिक पटना के शाहपुर थाना इलाके के दाउदपुर में बीती रात ब

पटना में एसिड अटैक, पीड़िता के शरीर का बायां हिस्सा झुलसा, स्थिति गंभीर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को चुनौती देते हुए एक महिला के चेहरे पर एसिड फेंक दिया है. खबर के मुताबिक पटना के शाहपुर थाना इलाके के दाउदपुर में बीती रात बदमाशों ने एक महिला के शरीर पर एसिड फेंक दिया है. एसिड से महिला गंभीर रूप से झुलस गयी है. आनन फानन में स्थानीय लोगों ने महिला को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिये महिला को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है. 


पूरी घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर बिंदु टोली की है. महिला का नाम चांदनी देवी है जो विधवा होने की वजह से अपने मायके में दाउदपुर कहपु महतो के यहां रहती है. महिला के शरीर का बायां हिस्सा तेजाब से झुलस गया है. 


वहीं घर में कुछ कपड़े भी जल गए हैं हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तेजाब किसने फेंका. लेकिन बताया जाता है कि कुछ दिन पहले महिला का उसके पड़ोसी से विवाद हुआ था. फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. 

टैग्स