ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

पटना में आपसी वर्चस्व को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दो को लगी गोली

PATNA: बिहार में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी अपराधी वारदातों को अंजाम देकर आराम से फरार हो जाते हैं और पुलिस हाथ मलती रह जाती है। त

पटना में आपसी वर्चस्व को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दो को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी अपराधी वारदातों को अंजाम देकर आराम से फरार हो जाते हैं और पुलिस हाथ मलती रह जाती है। ताजा मामला फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र का है, जहां गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा बॉली मोहल्ला थर्रा उठा। अचानक हुई फायरिंग से लोग दहशत में आ गए। 


फायरिंग में घायल हुए लोगों में खलीलपुरा के तैशीफ उर्फ बादशाह और चांदनी गली का मो. कैफ शामिल है। फायरिंग की इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकाने बंद कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए पटना एम्स में भेज दिया। बताया जा रहा है कि मो. कैफ को पैर में जबकि तौशिफ उर्फ बादशाह को हाथ में गोली लगी है। 


घायल तौशिफ ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ बुलेट से जा रहा था, इसी दौरान बॉली मोहल्ले के सामने चार की संख्या में बाइक सवार बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए गोली चलाना शुरू कर दिया। बदमाशों ने करीब 20 राउंड फायरिंग की। यह घटना सात बजे के आसपास की है। घटनास्थल से पुलिस ने चार खोखा भी बरामद किया है। 


स्थानीय कारोबारियों ने बताया कि बाइक सवार बदमाश बुलेट से अपने दोस्त के साथ जा रहे तौशिफ उर्फ बादशाह को मारने के लिए गोली चलायी थी, लेकिन तौशिफ को हाथ में गोली लग गई और वह बुलेट से गिर गया। जिसके बाद वह उठ कर भागने लगा। बदमाशों की दूसरी गोली रास्ते से गुजर रहे चांदनी गली के वार्ड-13 के पार्षद प्रतिनिधि असगर के भांजा मो. कैफ के पैर में जा लगी। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए।