ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

पटना में 35 लाख लेकर ड्राइवर फरार, मजदूरों को पेमेंट देने के लिए इंतजार करता रह गया ठेकेदार

PATNA : पुल निर्माण निगम सहित सड़क निर्माण विभाग में करोड़ों का ठेका लेने वाले एक ठेकेदार को उस वक्त झटका लगा, जब उनको पता चला कि उनका ड्राइवर 35 लाख रुपये लेकर फरार हो गय

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पुल निर्माण निगम सहित सड़क निर्माण विभाग में करोड़ों का ठेका लेने वाले एक ठेकेदार को उस वक्त झटका लगा, जब उनको पता चला कि उनका ड्राइवर 35 लाख रुपये लेकर फरार  हो गया. ठेकेदार ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 


घटना पटना के दानापुर थाना इलाके की है. जहां वेस्ट जजेज कॉलोनी स्थित रॉयल सिटी रोड नंबर चार में रहने वाले ठेकेदार सिंधुनाथ की इनोवा कार से उनका ड्राइवर 34.95 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया. पीड़ित ठीकेदार ने दानापुर थाने में आरोपी ड्राइवर रंजन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. मिली जानकारी के मुताबिक ठेकेदार मजदूरों को पेमेंट देने के लिए अपने एकाउंटेंट संजीव कुमार के साथ जा रहे थे. इसके लिए उन्होंने लैपटॉप बैग में 34.95 लाख रुपये कार में रखे हुए थे. दानापुर में एक टी प्वाइंट पर ड्राइवर गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर उसमें से रुपयों से भरा बैग निकाल कर फरार हो गया. 


एकाउंटेंट संजीव के वाट्सएप पर 5.12 बजे ड्राइवर ने मैसेज किया कि गाड़ी गोला रोड में आगे खड़ी है. एकाउंटेंट के साथ गाड़ी के पास पहुंचे ठेकेदार ने देखा कि गाड़ी खड़ी है. दूसरी चाबी से गाड़ी खोलकर उनलोगों ने देखा कि गाड़ी में से रुपये से भरा बैग गायब है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ड्राइवर रंजन मूल रुप से पंडारक का रहने वाला है.  वह पिछले डेढ़ साल से ठीकेदार के यहां काम करता था. पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. 


टैग्स